Search

 
 
 

घाटशिला : भाजयुमो मंडल में नव मतदाता सम्मेलन आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : भारतीय जनता युवा मोर्चा पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला मंडल ने रविवार को नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया. सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने की. भाजयुमो के जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो मुख्य रूप से उपस्थित थे. नव मतदाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष रंगलाल महतो ने कहा की हमारा देश युवाओं की सोच को लेकर चलने वाला देश है. हमारा देश सबसे बड़ा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चलने वाला देश है. जहां मतदान का महत्व सबसे अधिक है. वर्ष 2014 के बाद से युवाओं ने जिस प्रकार से जोश के साथ राष्ट्र और देश के लिए समर्पित सरकार के प्रति मतदान किया है और आने वाले समय में ये जोश और बढ़ने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-saryu-rai-demanded-tsuisl-to-provide-electricity-to-all-houses-in-kebul-town-and-basti/">जमशेदपुर

: केबुल टाउन व बस्ती में टीएसयूआईएसएल से सभी घरों में बिजली देने की सरयू राय ने मांग की

प्रत्येक नागरिक सत्ता संचालन में भागीदारी निभाता है

मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मतदाता अपनी इच्छानुसार अपने मत (वोट) का प्रयोग करके इच्छित व्यक्ति को चुनाव कर सकता है और अनिच्छित को पराजित करके सत्ता से हटा सकता है. इस प्रकार लोकतंत्र में मतदान और चुनाव का अधिकार होने के कारण प्रत्येक नागरिक परोक्ष रूप से सत्ता और शासन के संचालन में भागीदारी भी निभाया करता है. मौके पर मुख्य रूप से सूरज प्रजापति, सिमोन मुर्मू, राधे श्याम कुमार, अजीत हांसदा, सूरज कुमार और भी कई युवा साथी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही