Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनएच 33 फूलडुंगरी से बुरूडीह डैम होते हुए झांटीझरना तक सड़क निर्माण की मिली स्वीकृति

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सांसद विद्युत वरण महतो ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की. जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न सड़कों के निर्माण की मांग की एवं पूर्व में सौंपे गए विभिन्न ज्ञापनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. केंद्रीय मंत्री के साथ वार्ता के दौरान मंत्री के सचिव के सहायक अमोल बिराजदार ने सांसद विद्युत वरण महतो को जानकारी दिया कि उनकी मांग के अनुरूप पूर्वी सिंहभूम के महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fight-between-neighbors-in-birsanagar-three-injured-treated-in-mgm/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में पड़ोसियों के बीच मारपीट, तीन घायल, एमजीएम में इलाजरत

स्वीकृत राशि राज्य सरकार को भेज दी गई है - अमोल बिराजदार

अमोल बिराजदार ने बताया कि सेन्ट्रल रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड (सीआरआई ऐफ) से एनएच 33 फूलडुंगरी घाटशिला से बुरूडीह डैम होते हुए झांटीझरना तक 24 किमी तक पथ निर्माण 104 करोड़ 62 लाख 1133 रुपए की लागत से सड़क के लिए निविदा जारी करने का आदेश दिया गया है साथ ही इसके लिए स्वीकृत राशि राज्य सरकार को भेज दिया गया है. बिराजदार ने इस बावत पत्र की प्रति सांसद विद्युत वरण महतो को उपलब्ध कराया. ज्ञात हो कि फूलडुंगरी से बुरुडीह होते हुए झांटीझरना तक सड़क बन जाने से क्षेत्र के लोगों के साथ-साथ पर्यटन स्थल बुरुडीह डैम तथा धारागिरी जाने वाले पर्यटकों के लिए भी काफी सुविधा होगी. सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में भी खुशी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही