Search

 
 
 

घाटशिला: एनएचएआई ने मृत महिला के आश्रित को दिया एक लाख रुपये का मुआवजा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के समीप 25 जून को फोरलेन पर महिला छीता टुडू की हुई मौत के बाद विधायक रामदास सोरेन ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया था. समझौता के तहत एनएचएआई के अधिकारियों ने एक लाख रुपया मुआवजा देने की बात कही थी. उसी के आधार पर एनएचएआई द्वारा आरटीजीएस के माध्‍यम से महिला के पति मेघ राय टूडू को राशि उपलब्ध करा दी गई. औपचारिकता पूरी करते हुए अनुमंडल कार्यालय के कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती ने विधायक रामदास सोरेन की उपस्थिति में गुरुवार को बीडीओ के कार्यालय कक्ष में आरटीजीएस किए गए राशि के ट्रांजेक्‍शन की फोटो कॉपी मृतका के आश्रित को सौंपा. इसे भी पढ़ें: भूलकर">https://lagatar.in/do-not-wear-shoes-of-this-color-even-by-forgetting-otherwise-you-will-become-pauper-there-will-be-obstacles-in-marriage-too/">भूलकर

भी ना पहनें इस रंग के जूते-चप्पल, वरना हो जायेंगे कंगाल, शादी में भी आयेंगी बाधाएं

गलत जगह पर कट बनाए जाने के कारण हुआ था हादसा

इस मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि एनएचएआई ने अपनी गलती के कारण यह मुआवजा उपलब्ध कराया है. क्‍योकि जिस स्थान पर कट रोड बनाया गया था उसका कोई औचित्य नहीं था. वहां अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी थी. इसके बावजूद विभाग गंभीर नहीं था. उस दिन की घटना के बाद एनएचएआई के पदाधिकारियों द्वारा उक्त कट सड़क को बंद कर दिया गया. जिसके कारण दुर्घटना में विराम लग गया है.

मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना के तहत भी मुआवजा दिया जाएगा: विधायक

विधायक ने कहा कि मृत महिला के आश्रित को मुख्यमंत्री सड़क सुरक्षा योजना के तहत भी एक लाख रुपये का मुआवजा जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा वाहन मालिक द्वारा बीमा की जो भी राशि होगी जल्द से जल्द उपलब्ध कराने की बात कही है. मौके पर काली पद गोराई, जगदीश भगत विकास मजूमदार, काजल डॉन, नीलकमल महतो सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-a-herd-of-elephants-rocked-neemdiha-village/">चाकुलिया

: नीमडीहा गांव में हाथियों की झुंड ने मचाया तांडव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही