Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : काले बादल छाने से घाटशिला में दिन में ही दिखा रात जैसा नजारा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली. सोमवार की दोपहर लगभग 3.30 बजे के बाद तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छाने लगे. काले बादल से क्षेत्र में पूरी तरह से रात जैसा नजारा बन गया. इसके साथ ही मूसलाधार बारिश हुई. घाटशिला शहरी क्षेत्र का तापमान सोमवार की दोपहर लगभग 42 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि बारिश होते ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तेज आंधी पानी से क्षेत्र में कच्चे मकान के छप्पर उड़ गए तथा जगह-जगह लगाए गए बैनर उड़ गए. ग्रामीण क्षेत्र में तेज हवा एवं बारिश से काफी नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

इसे भी पढ़ेंचक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-passenger-died-due-to-cardiac-arrest-in-kavi-guru-super-fast-express/">चक्रधरपुर

: कवि गुरु सुपर फास्ट एक्सप्रेस में यात्री की हृदय गति रुकने से मौत

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही