Search

 
 
 

घाटशिला : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलनी के शाखा अध्यक्ष बने कंचन कर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलनी शाखा घाटशिला की बैठक रविवार को गौरी कुंज परिसर में आयोजित हुई. बैठक के दौरान घाटशिला शाखा का पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष के रूप में कंचन कर का चयन किया गया. जबकि अतनु मुखर्जी एवं सुनील सरकार को उपाध्यक्ष, तपन कुमार महतो को सचिव तथा शिल्पी सरकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया. कमेटी गठन के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में बंगला पुस्तक उपलब्ध कराने को लेकर आगामी चार जुलाई को निखिल भारत बंद साहित्य सम्मेलनी के द्वारा पूरे झारखंड के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगा. ताकि जल्द से जल्द विद्यालय में बांग्ला भाषा की पुस्तक उपलब्ध कराई जाए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-guva-management-betrayed-the-villagers-of-affected-saranda-raju-sandil/">किरीबुरू

: गुवा प्रबंधन ने प्रभावित सारंडा के ग्रामीणों के साथ किया विश्वासघात : राजू सांडिल

रविंद्र नाथ टैगोर की मनेगी पुण्यतिथि

इसके अलावा प्रत्येक तीन महीने में अलग-अलग पंचायतों में साहित्य सम्मेलनी की बैठक की जाएगी. साथ ही साथ निर्णय लिया गया कि आगामी आठ अगस्त को घाटशिला धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर ठाकुर रविंद्र नाथ टैगोर की पुण्यतिथि धूमधाम के साथ मनाई जाएगी. मौके पर मुख्य रूप से तापस चटर्जी, शुभाशीष गुहा, साधु चरण पाल, साधना पाल, संदीप चंद्रा, कांतो लाल दास, किशोरी मोहन महतो, शिखा चटर्जी, प्रदीप भद्र सहित अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही