Search

 
 
 

घाटशिला : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : निखिल भारत बंग साहित्य सम्मेलन घाटशिला शाखा के प्रखंड अध्यक्ष कंचन कर ने शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम कार्यपालक दंडाधिकारी केशव भारती को एक ज्ञापन सौंपा गया. सम्मेलन के प्रखंड अध्यक्ष कंचन कर ने अल्पसंख्यक आयोग में बांग्ला भाषी को स्थान नहीं देने का कड़ा विरोध किया है. सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग किया गया है कि झारखंड अलग राज्य के बाद गठित अल्पसंख्यक आयोग में भाषाई अल्पसंख्यक के आधार पर एक बंगभाषी समुदाय को पूर्व में सरकार की ओर से स्थान दिया जाता था. इसे भी पढ़ें : वाराणसी">https://lagatar.in/varanasi-pm-laid-the-foundation-stone-of-the-cricket-stadium-said-whoever-plays-today-will-blossom/">वाराणसी

: पीएम ने क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया, कहा, आज जो खेलेगा, वही खिलेगा…

अल्पसंख्यक आयोग के गठन में बंगभाषी को किया गया नजरअंदाज

इस बार मनोनयन में सरकार द्वारा भाषाई अल्पसंख्यकों को नजरअंदाज किया गया है. आयोग के किसी भी पद पर स्थान नहीं दिया गया जो अत्यंत ही दुखद है. हम सब बंगभाषी समुदाय सरकार के पक्षपातपूर्ण निर्णय से मर्माहत हैं. मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि बंगभाषी समाज के किसी भी सदस्य को अल्पसंख्यक आयोग में स्थान एवं बंगभाषी की मान मर्यादा को ध्यान रखते हुए मनोनयन किया जाए. कार्यपालक दंडाधिकारी ने कहा कि उनकी बातों को वरीय अधिकारी तक पहुंचा दिया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से सचिव तपन कुमार महतो, कोषाध्यक्ष शिल्पी सरकार, मृणाल कांति विश्वास सहित अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही