Ghatshila (Rajesh Chowbey) : नोमनी एक्शन कमिटी जादूगोड़ा की ओर से नियोजन की मांग की लेकर मंगलवार को एक सप्ताह के अंदर दूसरी बार नॉमिनी एक्शन कमिटी के लोग धरना पर बैठे. धरना में परिवार के लोगों का भी समर्थन मिला. धरना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चला. लेकिन नतीजा सिफर रहा. धरना के बाद बसंत टोप्पो ने कहा कि आगामी 25 फरवरी को धरना का अगला कार्यक्रम रखा गया है. इसके बाद भी कंपनी प्रबंधन वार्ता नहीं करती है तो नोमनी एक्शन कमिटी हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कानूनी लड़ाई लड़ेगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-quick-execution-of-pending-cases-station-in-charge-dsp/">चक्रधरपुर
: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थाना प्रभारी : डीएसपी
: लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करें थाना प्रभारी : डीएसपी
धरना पर बैठने वालों में ये लोग थे शामिल
इस मौके पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीत शर्मा, जिला महासचिव कृष्ण देव पातर, पश्चिमी सिंहभूम के युवा क्रांतिकारी नेता सुरेश सवैया व विवेक विशाल ने भी नॉमिनी की मांगों को जायज बताया. धरना में मुख्य रूप से बसंत टोप्पो, सुशील हेंब्रम, सुनील मांझी, सुशांत मदीना, सुरदू मांझी, करन किस्कु, तरुण बेनिकुल, सुशीला तोपनो, धनी हेम्ब्रोम्, लक्ष्मी मांझी, सावित्री पूर्ति, दुर्गा टुडू, सिंगो हेम्ब्रोम्, लक्ष्मी सरदार, रामदास मांझी, कमल भगत, सलखु मांझी, कमल लोचन दास, दिनेश किस्कु, चंद्र शेखर मुखी, कुणाल मार्दी, राकेश कुमार शामिल थे.[wpse_comments_template]
Leave a Comment