Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज परिसर में एनएसएस वॉलंटियर्स ने किया पौधरोपण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय द्वारा आयोजित वन महोत्सव माह के दौरान चलाये जा रहे पौधरोपण अभियान के तहत बुधवार को कॉलेज परिसर में एनएसएस वॉलेंटियर्स और विद्यार्थियों ने मिलकर 5 फलदार पौधे लगाए. कॉलेज के वॉलंटियर्स लगातार विद्यार्थियों से सम्पर्क कर पौधा लगाने की अपील कर रहे हैं. कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारी भी खुद पौधरोपण कर ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर उसे सुरक्षित करने की अपील कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-five-roads-will-be-built-under-pradhan-mantri-gram-sadak-yojana-mp-gave-information/">चांडिल

: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनेगी पांच सड़कें, सांसद ने दी जानकारी
इसी का परिणाम है कि कॉलेज के विद्यार्थी और आमजन भी लगातार पौधारोपण कर रहे हैं. पौधा लगाने में रितिक मन्ना, सोमनाथ पाणिग्रही, उत्तम महतो और भावेश भकत ने मुख्य भूमिका निभाई. एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने विद्यार्थियों द्वारा किये गये पौधरोपण की सराहना की और सभी से ज्यादा से ज्यादा पौधा लगाकर 30 जुलाई तक फोटो और वीडियो भेजने की अपील की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही