Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के दहीगोड़ा स्थित सर्कस मैदान में आयोजित टुसू मेला में शनिवार को गोपालपुर कटिंगपाड़ा निवासी निताई राय (76 वर्ष) की गिरने से मौत हो गई. टुसू मेला का आयोजन कल्चरल एसोसिएशन ने किया है. निताई राय मेला घूमने के दौरान गिर गए थे. सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं परिजन उन्हें अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-court-sentenced-3-months-in-check-bounce/">जमशेदपुर
: चेक बाउंस में कोर्ट ने सुनायी 3 माह की सजा अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ आरएन टुडू ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक निताई राय के भतीजा बाबू राय ने बताया कि शनिवार की दोपहर 3.30 बजे टुसू मेला देखने सर्कस मैदान गये थे. सर्कस मैदान में भीड़भाड़ के दौरान अनुमान लगाया जा रहा है कि धक्का-मुक्की होने के कारण गिरने से सिर पर गंभीर चोट लगी है, जिससे उनकी मौत हो गई है. जांच के बाद चिकित्सकों ने शव को परिजनों को सौंप दिया. [wpse_comments_template]
घाटशिला : टुसू मेला में गिरने से वृद्ध की मौत

Leave a Comment