Search

 
 
 

Ghatshila: दीपावली के दिन करंट लगने से लालडीह गांव में वृद्ध की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत लालडीह गांव में गुरुवार को ट्यूनिक बल्ब जलाने के दौरान विद्युत स्पर्शाघात से 60 वर्षीय सुबोध बारिक की मौत हो गई. पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिए परिवार वालों के घाटशिला थाना में लिखित आग्रह पर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया. शुक्रवार को परिजन ने अनुमंडल अस्पताल से शव ले जाकर अंतिम संस्कार किया.

दरवाजे पर टूट कर गिर गया था सजावटी बल्‍ब का तार

घटना के संबंध में परिवार वालों ने बताया कि दीपावली को लेकर रंग-बिरंगे बल्ब जैसी सजावट की गई थी. जिसका एक तार टूट कर टीना के दरवाजे पर गिरा था. दरवाजे की चपेट में आने से सुबोध बारीक को करंट का जोरदार झटका लगा और वह अचेत हो गए. परिवार वाले तुरंत उठाकर उसे अनुमंडल अस्पताल ले गए. वहां चिकित्सक डॉ. आरएन टुडू ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur:">https://lagatar.in/jamshedpur-candidates-and-their-representatives-became-aware-of-the-guidelines-of-the-election-commission/">Jamshedpur:

निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन से अवगत हुए प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही