Search

 
 
 

Ghatshila : हूल दिवस पर पर्यावरण मित्र ने पावड़ा मैदान में किया पौधारोपण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : पर्यावरण मित्र घाटशिला ने हूल दिवस के अवसर पर रविवार को देश परगना बैजू मुर्मू तथा प्रो. इंदल पासवान के नेतृत्व में पावड़ा मैदान में आम, जामुन, कदम गुलमोहर, नीम, अशोक, करंज और कनेर के 30 पौधे लगाये. सभी पौधों को बांस और नेट लगा कर सुरक्षित किया गया. देश परगना बैजू मुर्मू ने हूल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे शहीदों जल, जंगल, जमीन और अपनी आत्मसम्मान की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए. जिस तरह से विकास के नाम पर जमीन और जंगल बर्बाद किए जा रहे हैं, पर्यावरण प्रदूषित किए जा रहे हैं, ऐसे में इन सब के संरक्षण के लिए फिर से जरूरत है एक हूल की, ताकि बर्बाद होते पर्यावरण और मानवीय समुदाय पर गहराते संकट से बचा जा सके. प्रो. इंदल पासवान ने कहा कि अपने शहीदों के नाम कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं. पर्यावरण संरक्षण में आपकी छोटी भूमिका शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-kiriburu-management-bid-farewell-to-6-retired-sail-employees/">Kiriburu

: सेवानिवृत्त 6 सेलकर्मियों को किरीबुरु प्रबंधन ने दी विदाई

20 फलदार पौधे लगाए

इसके बाद पर्यावरण मित्रों ने महातोडीह, हेंडेलजोडी के फुटबाल मैदान में 20 फलदार और छायादार पौधे लगाए और उसे सुरक्षित किया. पौधरोपण अभियान में डा. बदल चंद्र भकत, प्रो. सुबोध कुमार सिंह, डा. संदीप चंद्रा, डा. दिलाचंद राम, प्रो. एमडीपी सिंह, मानिक मुर्मू, डा. नमिता झा, मिहिर भगत, नितिन सिंह, भावेश भकत, जयंत नायक, अभिषेक भकत, गंभीर राहुल दत्ता, लोकनाथ महतो, अभिषेक महतो, अमित महतो, अजय महतो, धनंजय महतो, सचिन महतो, राजकमल, विहार राज ने सक्रिय भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही