Search

 
 
 

घाटशिला : हूल दिवस पर आम से खास लोगों ने सिदो कान्हू को किया नमन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : हूल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आम से खास लोगों ने सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस मौके पर क्षेत्र के लोगों ने कहा कि 1855 में सिदो कान्हू के नेतृत्व में भोगनाडीह से संथाल विद्रोह शुरू किया गया. 1856 में मार्टिन टावर का निर्माण कर छोटे-छोटे छिद्रों से संथाल विद्रोह को रोकने का प्रयास किया परंतु सिदो कान्हू, चांद भैरव, फूलों झानो ने अपने पराक्रम से अंग्रेजों के नींव हिला दिए. मौके पर विभिन्न राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन के लोग शहिदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-ajsu-celebrated-hul-day-offered-floral-tributes-to-immortal-martyrs/">लातेहार

: आजसू ने मनाया हूल दिवस, अमर शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि

मौके पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, उपाध्यक्ष बापी डॉन, जिला महासचिव बुद्धेश्वर मुर्मू, कार्यकारिणी अध्यक्ष फनी भूषण महतो, कांग्रेस नेता तापस चटर्जी, कांग्रेस नेता कॉल्टू चक्रवर्ती, सत्यजीत सीट सहित काफी संख्या में आजसू कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही