Search

 
 
 

घाटशिला : 19 मार्च को कुड़मी विकास संस्कृति समिति देढ़ाग में रक्तदान शिविर का करेगा आयोजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कुड़मी विकास संस्कृति समिति के बैनर तले 19 मार्च को देढ़ाग गांव के उत्क्रमित विद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. देढ़ाग गांव में यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित हो रही है. विकास संस्कृति समिति ने 2013 में पहला रक्तदान शिविर जमुआ कला भवन में आयोजित की थी. इससे पूर्व प्रखंड क्षेत्र में सिर्फ साल में एक बार रक्तदान शिविर लगाया जाता था. समिति 2013 के बाद हर वर्ष गुड़ाबांधा, धालभूमगढ़ ,ओड़ीशा तथा बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र में 10 से 12 शिविर आयोजित करता है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-41-crore-plan-sent-for-the-15th-finance-commission/">आदित्यपुर

: 15वें वित्त आयोग के लिए 41 करोड़ की योजना भेजी गई

कई राज्य के लोगों की मदद की जाती है

2022 तक लगभग 4500 यूनिट रक्त संग्रह किया जा चुका है. समिति के सदस्य क्षेत्र में ग्रामीणों को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे है. समिति के अध्यक्ष सपन कुमार महतो एवं उनकी पूरी टीम रक्त संग्रह कर बंगाल उड़ीसा के साथ झारखंड के लोगों की मदद करते है. देढ़ाग गांव में रक्तदान शिविर को लेकर 120 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है. सफल आयोजन को लेकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा इसके लिए ग्रामीण युवाओं की एक टीम बनाई गई है. बैठक में मुख्य रूप से मलाई साव, दिनेश पाठक चरण हेंब्रम आकाश नामाता, निर्मल हेंब्रम के साथ कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-jslps-members-go-on-strike-demanding-cluster-formation-in-guava/">नोवामुंडी

: गुवा में कलस्टर बनाने की मांग को लेकर जेएसएलपीएस के सदस्यों ने किया हड़ताल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही