Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : एनएच-18 पर अंचलाधिकारी ने पकड़ा बालू से लदा सात हाईवा

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला अंचलाधिकारी राजीव कुमार द्वारा सोमवार की अहले सुबह बालू से लदे सात हाईवा जब्त किए गए हैं. सभी हाईवा अनुमंडल अस्पताल के समीप एनएच-18 फोरलेन पर पकड़े गए हैं. सातों हाईवा को अभी फोरलेन पर ही खड़ा किया गया है. वहीं, इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर बंगाल से बालू लेकर आ रहे हाईवा को रोका गया है. इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है. साथ ही माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया है. उनके आने के बाद ही कागजातों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी. [caption id="attachment_341900" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/nh-18-ghatshila-1.jpg"

alt="" width="600" height="541" /> पकड़े गए हाईवा चालक.[/caption] इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-saksham-welfare-trust-organized-a-poster-making-competition/">आदित्यपुर

: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

हाईवा चालकों ने दिखाया बालू का चालान

[caption id="attachment_341901" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/nh-18-ghatshila-.jpg"

alt="" width="600" height="485" /> हाईवा चालकों के पास से मिला बालू का चालान.[/caption] हालांकि, हाईवा चालकों का कहना है कि वे लोग सोमवार की सुबह पांच बजे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिला अंतर्गत गोपीबल्लवपुर के स्वर्णरेखा नदी से बालू लोड कर माइनिंग विभाग का चालान और अंडर लोड कर जमशेदपुर जा रहे थे. अचानक फूलडुंगरी के समीप प्रशासन द्वारा रोका गया है. ओवरलोड के कारण पहले इस तरह की समस्या आती थी लेकिन अब डाला भी कटवा दिया गया है. एक भी हाईवा ओवरलोड नहीं आ रहा है. विदित हो कि हाईवा चालकों ने पश्चिम बंगाल के गोपीबल्लवपुर से बालू का चालान भी दिखाया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-father-of-two-children-commits-suicide-in-dispute-with-wife/">आदित्यपुर

: पत्नी से विवाद में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही