Search

 
 
 

घाटशिला : शहीद दिलीप बेसरा की 41वीं जयंती पर विधायक समेत अन्य लोगों ने किया नमन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : शहीद दिलीप बेसरा की 41वीं जयंती गोपालपुर ओवरब्रिज के समीप उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं केक काटकर मनाई गई. इस मौके पर विधायक रामदास सोरेन सहित अन्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी व नमन किया. शहीद दिलीप बेसरा जम्मू कश्मीर के हाया जिले अंतर्गत कारगिल में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए 6 मई 2006 को शहीद हो गए थे. इस दौरान दोनों तरफ से चली फायरिंग में छह आतंकवादी भी मारे गए थे. वर्ष 2007 से लगातार शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति के द्वारा जयंती तथा पुण्यतिथि मनाई जाती है. इस अवसर पर पैतृक गांव मुसाबनी प्रखंड के बेनासोल में रक्तदान शिविर के अलावा फुटबॉल प्रतियोगिता सहित अन्य खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-shops-remained-closed-for-the-second-day-in-protest-against-the-agricultural-law/">चाईबासा

: कृषि कानून के विरोध में दूसरे दिन भी बंद रही दुकानेंhttps://lagatar.in/chaibasa-shops-remained-closed-for-the-second-day-in-protest-against-the-agricultural-law/">

class="aligncenter wp-image-556513 size-full" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/16rc_m_25_16022023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

काफी संख्या में लोग रहे उपस्थित

माल्यार्पण करने में मुख्य रूप से शहीद की मां फुलमनी बेसरा, पिता सिंहराय बेसरा, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शंकर सिंह, रणजीत ठाकुर, देश परगना बैजू मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, प्रकाश जयसवाल, काजल डॉन, विकास मजूमदार, सतीश सीट, नीलकमल महतो सहित काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही