Search

घाटशिला : सावन की चौथी सोमवारी पर शिवालयों में शिव भक्तों ने किया जलाभिषेक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सावन की तीसरी सोमवारी को घाटशिला तहसील के विभिन्न शिवालयों में लोगों ने भक्ती भाव से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया. पुरुषोत्तम मास की दूसरी सोमवारी होने के कारण लोगों ने विभिन्न जलाशय एवं नदी से पात्र में जल लेकर पदल यात्रा कर सीधेश्वर बाबा, काशीडांगा एवं चित्रेश्वर धाम में जलाभिषेक किया. झारखंड,बंगाल, ओडिशा सीमा अंतर्गत बहरागोड़ा प्रखंड के चित्रेश्वर धाम बाबा की भव्य मंदिर के कारण लोग खींचे चले आते हैं. ऐसा माना जाता है कि दूर राज्य के सीमा विवाद के कारण मंदिर में स्थापित शिवलिंग दो भागों में विभाजित हो चुकी है. यहां पर खंडित शिवलिंग की पूजा अर्चना होती है. इसके अलावा घाटशिला क्षेत्र के राजस्टेट, मऊभंडार, लालडीह, दहीगोड़ा, फुलडूंगरी आदि क्षेत्र के शिवालयों में लोगों ने जलाभिषेक किया. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-international-tribal-day-will-be-celebrated-in-karampada-on-august-9/">किरीबुरू

: अन्तर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस करमपदा में मनाया जाएगा नौ अगस्त को
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp