Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जोड़शोल स्थित सतयुग राइस मिल में हुई दुर्घटना में मजदूर की मौत के मामले में गुरुवार को विधायक रामदास सोरेन मिल पहुंचे. उनके साथ अंचलाधिकारी सदानंद महतो, थाना प्रभारी अवनीश कुमार, मुखिया पायो हेंब्रम, अर्जुन मांडी, झामुमो श्रमिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष विक्रम टुडू, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत शामिल थे. विधायक ने घायल मजदूर मो. सलमान से पूरी घटना की जानकारी ली. ठेकेदारों से मजदूरी भुगतान के बारे में जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-discussion-on-womens-right-to-equality-in-innovation-and-technical-education-at-the-institute-for-education/">जमशेदपुर
: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा
: रांगामाटिया में मुखिया ने दो चापाकल की मरम्मत कराई
: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन में नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की समानता के अधिकार पर हुई चर्चा
कमेटी घटना की कर रही है जांच - एसडीओ
मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार न्यूनतम मजदूरी का भुगतान नहीं कर रहे हैं. अधिकतर मजदूर बंगाल एवं यूपी के हैं जो कम मजदूरी पर काम कर रहे हैं. उन्होंने घटना की जांच के बारे में एसडीओ से पूछा. विधायक ने कहा कि एसडीओ के निर्देश पर कमेटी घटना की जांच कर रही है. रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. जोड़शोल के ग्राम प्रधान चंद्रमोहन मुर्मू ने कहा कि राइस मिल में हो रहे कार्यों में स्थानीय मजदूरों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है. कम दर पर बाहरी मजदूरों को लाकर काम कराया जा रहा है. विधायक ने कहा कि प्रदेश के कई कारखानों में बाहरी मजदूरों से कम दर पर काम कराया जाता है जिसके कारण अन्य मजदूरों को रोजगार नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-in-rangamatia-the-chief-got-two-handguns-repaired/">डुमरिया: रांगामाटिया में मुखिया ने दो चापाकल की मरम्मत कराई
Leave a Comment