Search

 
 
 

घाटशिला : कॉलेज में वन महोत्सव माह के तीसरे दिन अतिथियों ने किया पौधरोपण

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय के एनएसएस एवं एनसीसी इकाई के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जुलाई माह से ``वन महोत्सव माह`` का आयोजन एक जुलाई से शुरू किया गया है. इसका समापन 31 जुलाई को होगा. इस अभियान में कॉलेज के एनएसएस, एनसीसी, खेल विभाग, छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हो रहे हैं. इस अभियान के तहत सोमवार को तीसरे दिन 37वें झारखंड बटालियन एनसीसी के कमांडिंग अधिकारी कर्नल गौतम कुमार मिश्रा एवं प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने पौधा लगाकर शुभारम्भ किया. इस मौके पर एनसीसी बटालियन के सूबेदार मेजर विजय कुमार, सहायक रणधीर कुमार सिंह भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-short-circuit-fire-in-block-headquarters-office-documents-including-computer-system-burnt-to-ashes/">मझगांव

: प्रखंड मुख्यालय के कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से लगा आग, कंप्यूटर सिस्टम सहित दस्तावेज जलकर खाक

प्रो. इंदल पासवान अभियान के संयोजक बनाए गए

कोल्हान विश्वविद्यालय एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर डॉ. दारा सिंह गुप्ता ने गमला में लगाने वाले कई पौधे प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी को भेंट कर अभियान को सफल बनाने में सहयोग किया. इस अभियान के संबंध में प्राचार्य डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि "वन महोत्सव माह" अभियान का संयोजक एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान को बनाया गया है तथा एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक एवं एनएसएस की गर्ल्स यूनिट कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. अर्चना सुरीन को सह संयोजक बनाया गया है. प्राचार्य ने यह भी बताया कि इस अभियान की सूचना जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी को दी गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-birth-anniversary-of-maharishi-vedvyas-celebrated-at-saraswati-shishu-vidya-mandir/">लातेहार:

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनायी गयी महर्षि वेदव्यास की जयंती

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी कॉलेज परिसर में करेंगी पौधरोपण

जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने शुभकामनाएं दी हैं तथा आश्वस्त किया है कि अगले सप्ताह वे कॉलेज आकर अपने हाथों पौधरोपण करेंगी. प्राचार्य ने यह भी बताया कि इस अभियान के तहत 11 से अधिक पौधा लगाने वाले 25 व्यक्तियों को घाटशिला महाविद्यालय के 63वें स्थापना दिवस पर 12 अगस्त को पुरस्कृत किया जाएगा. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पौधरोपण से संबंधित साक्ष्य विवरण संयोजक प्रो. इंदल पासवान के पास जमा करना है ताकि पुरस्कार जीतने वालों का चयन किया जा सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही