Search

 
 
 

Ghatshila : विश्व आदिवासी दिवस पर विधायक ने 60 मौजा के माझी बाबा को किया सम्मानित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत काड़ाडुबा पंचायत के केंदोपोसी गांव में आयोजित विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. दामपाड़ा 60 मौजा में युवकों द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकाली गई. कार्यक्रम में दामपाड़ा क्षेत्र के उच्च विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर तथा 60 मौजा के माझी बाबा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि विश्व के तमाम आदिवासी अपनी संस्कृति और परम्परा को बचाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम की रुपरेखा तय करते हैं. हम झारखंड के लोगों का प्रकृति के साथ अटूट संबंध है. प्रकृति को ही अपना ईष्ट मानते हैं. आज हम सभी संकल्प लें कि पर्यावरण और लोक संस्कृति को सहेज कर रखेंगे. कार्यक्रम में देश पारगाना बैजू मुर्मू, लुगु गोडेत, सुरेन्द्र नाथ टुडू, बिन्दे सोरेन, साहित्यकार भुजंग टुडु, जिला उपाध्यक्ष बाघराय मार्डी, जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, प्रखंड अध्यक्ष वकील हेम्ब्रम, सुखलाल हांसदा, दुलाराम टुडू, भरत मुर्मू, बलराम मार्डी आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-singhara-utsav-of-jeen-mata-in-sakchi-bazaar-shiv-temple-on-15th/">Jamshedpur

: साकची बाजार शिव मंदिर में जीण माता का सिंघारा उत्सव 15 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही