Search

 
 
 

घाटशिला : गौरी कुंज उन्नयन समिति की ओर से लगाया गया एक दिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला के दहीगोड़ा स्थित गौरी कुंज परिषद में गौरी कुंज उन्नयन तथा लिली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में रविवार को महिलाओं के लिए एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में नेत्र जांच विशेषज्ञ डॉ. सुमित्रा पहाड़ी एवं सामान्य रोग चिकित्सक डॉ. उदय प्रताप ने लगभग एक सौ लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और दवा उपलब्ध करवाई एंव आवश्यक निर्देश दिए.
इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-two-day-football-competition-organized-under-mp-sports-competition/">गालूडीह

: सांसद खेल स्पर्धा के तहत दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित
मौके पर गौरी कुंज उन्नयन समिति के अध्यक्ष तापस चटर्जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं में सामान्य रोग तथा नेत्र रोग की समस्या काफी देखने को मिलती है. इसी के मद्देनजर लिली फाउंडेशन के सहयोग से आसपास के गांव की महिलाओं के लिए विशेष रूप से इस शिविर का आयोजन किया गया है. शिविर को सफल बनाने में रूप से सोमना गुप्ता, साधना पाल,शिल्पी सरकार, मानसी चटर्जी, सुप्रिती मुर्मू, रत्ना मुखर्जी, सहित साधु चरण पाल, अरूप चौधरी, सुनील सरकार, वरुण राय, प्रदीप भद्रो, प्रो. संदीप चंद्रा, बबलू नायक, आलोक चक्रवर्ती का सराहनीय योगदान रहा.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही