Search

 
 
 

Ghatshila : यामिनी कांत बीएड कॉलेज में मानवाधिकार पर एक दिवसीय कार्यशाला

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : यामिनी कांत बीएड कॉलेज में गुरुवार को मानवाधिकार जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता सुचित्रा सिन्हा, सेवानिवृत्त प्रशासनिक पदाधिकारी, वर्तमान में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, झारखंड की विशेष रिपोर्टियर उपस्थित थे. सुचित्रा सिन्हा ने मानवाधिकार के अर्थ को स्पष्ट किया. साथ ही मानव होने से कौन-कौन से अधिकार प्राप्त होते हैं, इस पर प्रकाश डाला. साथ ही मेरा अधिकार, मेरी शक्ति अभियान से जुड़ने हेतु सभी प्रशिक्षुओं एवं व्याख्याताओं को सुझाव दिए. सुचित्रा सिन्हा ने प्रशिक्षुओं से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की तथा उनकी शंकाओं का समाधान भी किया. इस अवसर पर डॉ प्रभात कुमार, को-ऑपरेटिव कॉलेज के सांख्यिकी विभाग के प्रमुख तथा जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार उपस्थित थे. इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्या डॉ पूनम कुमारी ने स्वागत सम्बोधन किया. डॉ पूनम कुमारी कर्ण ने मंच संचालन की तथा डॉ आशा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर डॉ सुमंत सेन, डॉ पूनम कुमारी, संजू राय, डॉ आशा वर्मा, डॉ पूनम कुमारी कर्ण , सहायक व्याख्याता डॉ नंदन दास, प्रीति कुमारी, पूनम टुडू, अंगना सरकार, प्रमित सिट, अन्नु दास तथा सभी प्रशिक्षु उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : Goilkera">https://lagatar.in/goilkera-bdo-gave-the-message-of-saving-the-environment-by-planting-trees/">Goilkera

: बीडीओ ने पौधा लगा कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही