Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ममता हेल्थ मदर एंड चाइल्ड संस्था की ओर से अनुमंडल अस्पताल में लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई. बुधवार को कार्यशाला का उद्घाटन अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने दीप जलाकर की. कार्यशाला में एएनएम, एमपीडब्ल्यू तथा सीएच कर्मियों को लिंग आधारित हिंसा की रोकथाम पर संस्था के जिला समन्वयक मुकेश तिवारी ने विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि लिंग आधारित हिंसा एक ऐसी हिंसा है जो जन्म के पहले से लेकर जन्म के बाद तक होती रहती है. सीधे शब्दों में हिंसा को आम लोग मारपीट या झगड़ा झंझट को समझते हैं परंतु ऐसा नहीं. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-a-young-mans-severed-head-was-found-in-front-of-ashish-singhs-house-in-ulda-village/">घाटशिला

: उल्दा गांव में आशीष सिंह के घर के आगे मिला युवक का कटा सिर

रोकथाम के लिए सभी को आगे आने की है जरूरत

जन्म के पहले भ्रूण जांच कराना एक तरह की हिंसा है. इसके लिए सख्त कानून बनाए गए हैं. इसके अलावा किसी भी महिला को प्रताड़ित करना. इसकी रोकथाम के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है. इसके लिए कई संस्थाएं काम कर रही है. कार्यशाला में कई विशेष बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर संस्था के प्रखंड समन्वयक अनिल लाकड़ा, अस्पताल के बीपीएम मयंक कुमार सहित स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-arrested-including-leader-of-inter-district-bike-thief-gang/">जमशेदपुर

: अंतर जिला बाइक चोर गिरोह का सरगना समेत नौ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही