Search

 
 
 

घाटशिला : बाइक की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार की शाम बाइक सवार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में एम ई सी एल कंपनी के कर्मी के कौशिक ने बताया कि मृतक मुची रामदास उर्फ सहदेव दास (35 वर्ष) हनुमान मंदिर से संध्या आरती से निकल रहा था. उसी दौरान बाइक की चपेट में आ गया. बाइक हर्ष कुमार राय चला रहा था. तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. हर्ष कुमार को भी गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-ed-put-land-confiscation-board-on-navnirman-builders-land-and-plant/">आदित्यपुर

: ईडी ने नवनिर्माण बिल्डर के जमीन व प्लांट पर लगाया जमीन जब्ती का बोर्ड
अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर नताशा देवगम ने बताया कि मृतक जब अस्पताल में आया था तब तक उसकी सांस चल रही थी लाइफ सपोर्ट के लिए जो भी आवश्यक था किया गया. वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है उसे बेहतर उपचार के लिए एमजीएम रेफर किया जा सकता है. मृतक मूल रूप से डुमरिया के भागाबंदी का रहने वाला है. वर्तमान में सूरदा कॉलोनी में रहता है एमईसीएल कंपनी का ड्राइवर क्या काम करता था जबकि घायल हर्ष कुमार राय कौशल विकास में 2 दिन पहले काम ज्वाइन किया है. वह दहीगोड़ा नालापार का रहने वाला है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही