Search

 
 
 

घाटशिला : मारुति वैन और बाइक की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन गांव के समीप एनएच-18 फोरलेन पर बुधवार की शाम मारुति वैन तथा बाइक के बीच जोरदार भिडंत हो गई. इस दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग एवं पुलिस की मदद से दोनों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ एसके झा ने जांच के बाद 30 वर्षीय गोविंद हांसदा को मृत घोषित कर दिया. मृतक ओडिशा के मयूरभंज जिले का रहने वाला है. जबकि उसका साथी मानसिंह टुडू (45) डुमरिया के रंगमटिया का रहने वाला है. इधर, गंभीर रूप से घायल मानसिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर भेजा गया है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-discussion-on-the-subject-of-education-health-and-agriculture-in-the-meeting-of-pansas/">घाटशिला

: पंसस की बैठक में शिक्षा स्वास्थ्य एवं कृषि विषय पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही