Search

 
 
 

घाटशिला : अवैध लॉटरी मामले में एक और गिरफ्तार, भेजा गया जेल

 
Ghatshila ( Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना प्रभारी सुख सागर सिंह चौधरी ने शुक्रवार की रात छापमारी अभियान चलाया. छापामारी में अवैध रूप से लॉटरी बेचने के आरोपी अजय महतो को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. बता दें कि 17 जनवरी को अवैध लॉटरी को लेकर ग्रामीण एसपी द्बारा एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया गया था. इसमें एक आरोपी को पकड़ने के बाद जांच पड़ताल में कुल 13 लोगों के नाम सामने आए थे. इसमें 4 लोगों को पहले ही जेल भेज दिया गया है. अब भी 9 लोगों की पुलिस तलाश कर रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-jyoti-mundri-took-membership-of-youth-congress-in-a-program-organized-at-congress-bhavan/">चाईबासा

: कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में ज्योति मुंडरी ने ली युवा कांग्रेस की सदस्यता

सभी आरोपी के घर पर की जा रही है छापामारी

सभी आरोपी के नाम वारेंट जारी हो गई है. इसके बाद से पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है. शुक्रवार को भी गालूडीह पुलिस दल बल के साथ सभी आरोपी के घर में छापेमारी की जा रही है. इसमें जोड़सा से अजय महतो को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही