Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : दाहीगोड़ा में पेड़ की डाली गिरने से दबकर एक व्यक्ति की मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अचानक आई तेज आंधी पानी में थाना क्षेत्र के दाहीगोड़ा में पेड़ गिरने से सोमवार को घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़बिल गांव निवासी तापस विश्वास की मौत हो गई. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी सीता विश्वास ने बताया कि दोपहर 3 बजे काम से घर लौटा था. अचानक आंधी आने से घर के बाहर बड़ा आम के पेड़ की डाली टूट कर शरीर पर गिर गया. इसे भी पढ़ें : अपराधियों">https://lagatar.in/ritvik-company-giving-protection-to-criminals-getting-the-result-of-the-incident-the-revelation-of-the-arrested-accused-created-a-stir/">अपराधियों

को संरक्षण दे रही ऋत्विक कंपनी, घटना को दिला रही अंजाम, गिरफ्तार आरोपी के खुलासे से मचा हड़कंप
तेज आंधी पानी में किसी तरह लोगों की मदद से पति को डाली के नीचे से निकाला गया. तत्काल उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया. अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. आरएन सोरेन ने जांच कर मृत घोषित कर दिया. पत्नी सीता ने बताया कि दाहीगोड़ा निवासी गोपू बोस के घर में पिछले 3 माह से भाड़े पर रहते हैं. मऊभंडार स्थित रुचिका स्टोर में सेल्समैन का काम करता था. घटना की जानकारी चिकित्सक ने घाटशिला थाना प्रभारी विमल किंडो को दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही