Search

 
 
 

घाटशिला : टाटा 407 वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल, गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : गालूडीह थाना क्षेत्र के खड़िया कॉलोनी के पास बुधवार को पेट्रोल पंप के पास एनएच 18 फोरलेन पर टाटा 407 वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल 65 वर्षीय अरूप महतो गीधीबिल गांव के रहने वाले है. गालूडीह हाईवे पेट्रोल द्वारा तत्काल उसे उठाकर निरामय हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया. उसके सर में गंभीर चोट लगी है. निरामया हेल्थ केयर के चिकित्सक सपन महतो ने जमशेदपुर रेफर कर दिया. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-van-mahotsav-celebrated-in-noamundi-journalists-also-planted-saplings/">चाईबासा

: नोवामुंडी में मनाया गया वन महोत्सव, पत्रकारों ने भी किया पौधरोपन
घटना के संबंध में घायल की पत्नी अंजली महतो ने बताया कि घर से पति पत्नी गालूडीह बाजार जाने के लिए निकले थे. खड़िया कॉलोनी स्थित पेट्रोल पंप में पति तेल भरवाने के लिए गए थे सड़क के किनारे ही उन्हें उतार कर चले गए. वापस आने के क्रम में या दुर्घटना हुई है. हालांकि पुलिस की तत्परता से टाटा 407 के चालक रामचंद्र साहू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. थाना प्रभारी सुख सागर सिंह ने बताया कि परिवार वाले यदि लिखित शिकायत करते हैं तो निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी. अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं की है. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-for-the-last-45-years-the-politics-of-dumri-revolved-around-3-mahato-veterans/">गिरिडीह

: विगत 45 वर्षों से 3 महतो दिग्गजों के इर्द-गिर्द रही डुमरी की राजनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही