Search

 
 
 

घाटशिला: नौवीं व दसवीं कक्षा से ही अपना करियर तय कर लेना चाहिए- राजीव रंजन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): कोल्‍हान के पूर्व डीआईजी राजीव रंजन  ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को नौवीं और दसवीं कक्षा से ही  अपने करियर तय कर लेना चाहिए. वह जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय के आशा ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित पाठशाला दर्शन यात्रा को बतौर मुख्‍य अतिथि संबोधित कर रहे थे. इसका आयोजन मीराकी संस्था की ओर से किया गया था. इसे भी पढ़ें:  मधु">https://lagatar.in/madhu-koda-wrote-a-letter-to-cm-hemant-saying-khatian-based-locality-should-get-status-instead-of-1932/">मधु

कोड़ा ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, कहा- 1932 की जगह खतियान आधारित स्थानीयता को मिले दर्जा

पाठशाला दर्शन यात्रा के संबंध में दी जानकारी

पाठशाला दर्शन यात्रा के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए पूर्व डीआईजी राजीव रंजन ने बताया कि कोल्हान के लगभग 50 सरकारी विद्यालयों का भ्रमण किया जा रहा है. उन विद्यालयों के बच्चों के रहन सहन, पठन-पाठन एवं अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्य के शिक्षा मंत्री तथा मुख्यमंत्री को शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि सरकारी विद्यालयों में बेहतर से बेहतर शिक्षा सरकार उपलब्ध कराए.

बच्‍चों ने रखी अपनी समस्‍या, हुआ समाधान

इस मौके पर कई बच्चों ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है किस क्षेत्र में जाने के लिए किस तरह की पढ़ाई करनी होगी. उन्होंने उदाहरण देते हुए विद्यार्थियों से कहा कि यदि आपको डॉक्टर तथा इंजीनियर बनना है तो साइंस लेकर ही पढ़ना होगा. साइंस में भी अलग-अलग फैकल्टी होते हैं. इंजीनियर बनना है तो आपको प्योर साइंस लेकर पढ़ना होगा. डॉक्टर बनना है तो बायोसाइंस पर फोकस करना होगा. इस तरह से उन्होंने बच्चों की काउंसलिंग की.

यह थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य करण सिंह उर्फ रिंकू सिंह, मुखिया निताई मुंडा, सुप्रिति मुर्मू, जेसी स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीता मंडल तथा संस्था की सचिव रीता पात्रों के अलावा रोहित कुमार, रीता सरकार, समीना बेगम के अलावा विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-discipline-among-students-is-necessary-for-success-dr-goswami/">चाकुलिया

: सफलता के लिए विद्यार्थियों में अनुशासन जरूरी – डॉ. गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही