Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कालापाथर गांव के मुख्य सड़क पर दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, एक घायल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के कालापाथर गांव के मुख्य सड़क पर रविवार की शाम दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. सूचना मिलते ही घाटशिला पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली. घटना के संबंध में गंभीर रूप से घायल प्रसनजीत मानकी की माता सुमित्रा मानकी ने बताया कि हिमांशु मानकी मेरे बेटे प्रसनजीत मानकी को अपने साथ घोटीडूबा गांव से लेकर गया इसके बाद क्या हुआ पता नहीं. सूचना मिली कि मेरा बेटा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है.
इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jaduguda-tusu-fair-at-ghotiduba-football-ground-on-january-24-preparations-complete/">जादूगोड़ा

: घोटीडूबा फुटबॉल मैदान में टुसू मेला 24 जनवरी को, तैयारी पूरी

घायलों की स्थिति गंभीर, एमजीएम रेफर

गंभीर रूप से घायल दो लोगों को एमजीएम रेफर किया गया है. अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह उपाधीक्षक डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि हिमांशु मानकी की मौत हो चुकी है. जबकि गंभीर रूप से घायल ब्रजकिशोर मंडल एवं प्रसनजीत मानकी को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर किया गया है. दोनों को गंभीर चोट लगी है स्थिति गंभीर बनी हुई है. मिली जानकारी के अनुसार एमजीएम ले जाने के क्रम में ब्रजकिशोर मंडल की भी मौत हो गई है. कालापाथर गांव के लोगों ने बताया कि ब्रजकिशोर मंडल गेहूं पीसाकर अपने घर के पास बाइक पर खड़ा था सामने से बाइक सवार दो युवक आये और सीधी ब्रजकिशोर के बाइक से टकरा कर वहीं तीनों गिर पड़े जिससे एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही