Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : योग के महत्व पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा शनिवार को ऑनलाइन व्यख्यान आयोजित किया गया. व्याख्यान का विषय था "योग के महत्व और उसका आयाम" मुख्य वक्ता के रूप में घाटशिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. मित्रेश्वर शामिल थे. विषय प्रवेश और संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. इंदल पासवान ने किया. स्वागत वकतव्य प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने दिया. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-awareness-was-done-stop-child-labor-and-child-marriage-in-simidiri/">चक्रधरपुर

: सिमीदीरी में बाल मजदूरी व बाल विवाह रोकने के लिए किया गया जागरूक
प्रो. मित्रेश्वर ने अपने वक्तव्य में विस्तार से योग के महत्व और उसके विभिन्न आयामों के संबंध में बताया. उन्होंने योग की महत्ता बताते हुए कहा कि यदि व्यक्तिगत, परिवारिक, सामाजिक, धामिर्क, राजनीतिक और यहां तक कि पर्यावरण की समस्याओं से निजात पाना है तो योग को आत्मसात करना होगा. योग, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना ही होगा. योग के विभिन्न आयाम जैसे ज्ञान योग, कर्म योग, भक्ति योग, राज योग आदि के संबंध विस्तार से चर्चा की. व्यख्यान के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया जिसमे शिक्षको और विद्यार्थियों के सवालों का बहुत सरल और सटीक उत्तर दिया प्रो. मित्रेश्वर ने दिया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कंचन सिन्हा ने की. मौके पर काफी संख्या में शिक्षक, विद्यार्थी और वॉलंटियर्स उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-medicine-shops-will-open-at-panchayat-level-health-department-has-asked-for-application/">चाईबासा

: पंचायत स्तर पर खुलेगी दवा दुकानें, स्वास्थ्य विभाग ने मांगा आवेदन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही