Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : ममता वाहन के संचालकों ने अस्पताल के उपाधीक्षक से की मुलाकात

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड क्षेत्र में चलने वाले ममता वाहन के मालिकों ने गुरुवार को अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू से मिलकर एक मार्च से भाड़े में की गई बदलाव के संबंध में चर्चा की. इस संबंध में ममता वाहन संचालक सुमन गोराई तथा अन्य ने संयुक्त रूप से बताया कि एक मार्च 2023 से पहले ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को अनुमंडल अस्पताल तक पहुंचाने का भाड़ा 500 रुपये के अलावा प्रति किलोमीटर 13 रुपया दिया जाता था. एक मार्च 2023 से 500 रुपये को घटाकर 300 रुपये कर दिया गया है, जबकि प्रति किलोमीटर 9 रुपये की दर से भाड़ा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : उमेश">https://lagatar.in/umesh-pal-murder-case-cjm-court-sent-atiq-ahmed-and-ashraf-to-police-remand-for-7-days/">उमेश

पाल हत्याकांड : सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद और अशरफ को 7 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा
ऐसे में ममता वाहन चलाना संभव नहीं है. बढ़ती महंगाई को देखते हुए भाड़ा में बढ़ाना चाहिए तो सरकार द्वारा कम कर दिया गया है. अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ शंकर टुडू ने कहा कि सरकार का जो आदेश है उसे मानते हुए ही ममता वाहन चलाना होगा. हालांकि भाड़ा बढ़ोतरी के संबंध में वरीय अधिकारी के संज्ञान में दिया जाएगा, ताकि भाड़ा में बढ़ोतरी हो सके. मौके पर राजा दास, दिनेश कुमार गोराई, पवित्रो महतो, रविंद्र महतो, सुधा रंजन महतो मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही