Search

Ghatshila  : विकास की लंबी सूची के बोझ तले दब कर मर रहा विपक्ष - सीएम

  • घाटशिला में रामदास सोरेन के नामांकन करने से पहले सभा को हेमंत सोरेन ने किया संबोधित
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन के नामांकन सभा में शामिल होने मुख्यमंत्री (सीएम) हेमंत सोरेन बुधवार को अपने निर्धारित समय से 2 घंटा 25 मिनट देर से पहुंचे. सभा में सीएम ने कहा कि झारखंड राज्य बड़ी कुर्बानियों के बाद हमें मिला है, लेकिन इसका सुख भाजपा वालों ने ही 19 वर्ष तक भोगा. हमें विषम परिस्थिति में झारखंड मिला था. 2 साल कोरोना में ही चला गया. बाकी तीन वर्ष में हमने विकास में योजनाओं की झड़ी लगा दी. विकास योजनाओं की लंबी सूची के बोझ तले विपक्ष दबकर मर रहा है. महिलाओं को मुख्यमंत्री सम्मान योजना की राशि दिसंबर माह से बढ़कर 2500 रुपये कर दी गई है. कोरोना काल के समय में यही माता-बहनें गांव-गांव में लोगों के दाल-भात योजना से जोड़कर उन्हें भूखे मरने नहीं दिया था, उसी समय निर्णय लिया था कि महिलाओं को इसका सम्मान देंगे और इसे पूरा किया गया है. एक वर्ष में प्रत्येक गरीब गुरुवा माता-बहन को 1.5 लाख रुपया देंगे, ताकि उसे कभी जरूरत पड़ने पर महाजन के पास हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़े. उन्होंने चंपाई सोरेन का नाम लिए बिना कहा कि बाजार हाट में जैसे सामान की खरीद-बिक्री होती है, उसी प्रकार हमारे नेताओं को भाजपा वालों ने पैसे के बल पर खरीद लिया, लेकिन इससे झामुमो कहीं से भी कमजोर नहीं हुआ है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tripartite-talks-will-be-held-on-25th-in-alc-office-to-end-the-strike/">Kiriburu

: हड़ताल खत्म करने के लिए एएलसी कार्यालय में 25 को होगी त्रिपक्षीय वार्ता 
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/10/11-1-13.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

भाजपा ने सीबीआई व ईडी का डर दिखाना शुरू कर दिया

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारे नेता जो बिकने को तैयार नहीं हो रहे हैं, उसे भाजपा ने सीबीआई और ईडी का डर दिखाना शुरू कर दिया है. उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को होने वाले मतदान में महागठबंधन के प्रत्याशी रामदास सोरेन को जीताकर झामुमो को फिर सरकार में लाने का काम करें. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झामुमो ने मंईयां सम्मान योजना, 200 यूनिट बिजली फ्री, बिजली बिल माफ करने, मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत लोगों को रोजगार से जोड़ने समेत कई ऐसे काम किये जो हमेशा याद रखे जाएंगे. नामांकन सभा को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार समेत कई लोगों ने संबोधित किया. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-made-voters-aware-through-bike-scooty-and-car-rally/">Chaibasa

: बाइक, स्कूटी व कार रैली से मतदाताओं को किया जागरूक

भाजपा के राज्य में आदिवासियों को नहीं मिल रहा सम्मान : मंत्री

जल संसाधन मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि भाजपा के राज में झारखंड के आदिवासियों को मान-सम्मान नहीं मिल रहा है. असम के आदिवासियों को टी ट्राईबल कहा जाता है. इसलिए अधिक भाजपा वाले को वोट देते हैं तो झारखंड के आदिवासियों का भी मान सम्मान खत्म कर देगा. इसलिए किसी भी तरह के बहकावे में ना आएं. महागठबंधन की सरकार बनेगी तो यहां के आदिवासी मूलवासी अल्पसंख्यक वर्ग को पूरा सम्मान मिलेगा. इसे भी पढ़ें :  बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-si-misbehaved-with-kasmar-journalist-and-his-family-anger/">बोकारो

: एसआई ने कसमार के पत्रकार व उनके परिजनों से किया दुर्व्यवहार, आक्रोश

झारखंड का विकास हेमंत से नहीं हेमंत से होगा : लक्ष्मण टुडू

पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा के झारखंड का विकास सही में हेमंत सोरेन ही कर सकते हैं, हेमंता से नहीं होने वाला है. झारखंड मुक्ति मोर्चा वास्तव में गरीब, महिला, किसान एवं छात्रों के लिए जो काम किया है वह शायद ही कभी हुआ था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जो कहते हैं उस पर अमल करते हैं. आने वाले समय में महिलाओं के खाते 2500 रुपये सम्मान राशि के रूप में मिलेगा. इसे भी पढ़ें :  वैशाली:">https://lagatar.in/dead-body-of-young-man-found-burnt-with-acid/">वैशाली:

जंदाहा में तेजाब से जला मिला युवक का शव
[wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dead-body-of-young-man-found-burnt-with-acid/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp