Search

 
 
 

घाटशिला : सनत महतो को मनरेगा लोकपाल पद से सेवामुक्त करने का आदेश जारी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिला के मनरेगा लोकपाल सनत कुमार महतो को उनके पद से सेवामुक्त करने का आदेश जारी किया गया है. यह फैसला उनकी उम्र को देखते हुए लिया गया है. आदेश में बताया गया है कि 19 जनवरी को सनत महतो के 68 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे. आदेश में सरकार के उप सचिव की ओर से बताया गया है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार संशोधित मार्गदर्शिका के अनुसार लोकपाल पद हेतु अधिकतम आयु सीमा 68 वर्ष है. इस कारण उन्हें सेवामुक्त करने का आदेश दिया गया है. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त, उप विकास आयुक्त को भी भेज दी गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-former-cms-nephew-accused-of-demanding-8-lakh-extortion/">जमशेदपुर

: पूर्व सीएम के भतीजे पर 8 लाख रंगदारी मांगने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही