Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आजीविका महिला संकुल की वार्षिक आमसभा का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey)घाटशिला प्रखंड अंतर्गत बड़ाजुड़ी के बाकी गांव में आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी सहयोग समिति लिमिटेड की वार्षिक आमसभा आयोजित हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन व विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू उपस्थित थी. संकुल के अध्यक्ष सजनी मुर्मू, सचिव सुमित्रा मुंडा और कोषाध्यक्ष धारित्री भकत ने वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत किया. आमसभा को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि सरकार जेएसएलपीएस के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है. स्वरोजगार के लिए सरकार की योजनाओं का लाभ ले. आय का साधन मिलने पर महिलाएं स्वावलंबी होंगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-injured-person-died-when-ambulance-was-not-available-on-time/">जमशेदपुर

: समय पर एंबुलेंस न मिलने पर घायल ने तोड़ा दम

हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान किया है. सरकारी नौकरियों और पंचायती राज व्यवस्था में भी आरक्षण की व्यवस्था की है. केंद्र सरकार ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के लिए उचित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया है. इसलिए महिलाएं संगठित होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करें. मौके पर मुखिया फागु सोरेन, रायश्री सामाद, पंसस छायारानी साव, शिवदास घोष, मोहन्त मन्ना, नवीन बास्के, सविता महतो, अनुराधा दास, रुक्मिणी धल, समेत महिला समूह के अनेक सदस्य उपस्थित थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही