Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : सोना देवी विवि में नए छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना देवी विश्वविद्यालय में बुधवार को नए विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस मौके पर मुख्य अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के झारखंड प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे. दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का आधिकारिक तौर पर उद्घाटन किया गया. मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे जिले के लिए घाटशिला अनुमंडल का यह विश्वविद्यालय एक बड़ी उपलब्धि है. क्योंकि हमारे क्षेत्र में एक गुणवत्तापूर्ण विश्वविद्यालय की कमी थी, जिसे सोना देवी विश्वविद्यालय निश्चित तौर पर पूरी करेगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dengue-increasing-in-municipal-corporation-area-memorandum-submitted-to-health-minister/">आदित्यपुर

: नगर निगम क्षेत्र में बढ़ रहा डेंगू, स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

26 सितंबर से शुरू होगी नियमित कक्षाएं

विश्वविद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि वह विद्यार्थियों व अभिभावकों को पूरी तरह अश्वस्त करते हैं की सोना देवी यूनिवर्सिटी में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी. यहां 26 सितंबर से नियमित कक्षाएं शुरू होगी. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जेपी मिश्रा ने भी विश्वविद्यालय से संबंधित बातों की ओर सभी का ध्यान आकृष्ट कराया. मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह व शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अनुस्वा राय व धन्यवाद ज्ञापन विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ गुलाब सिंह आजाद ने किया. कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न  संकाय सदस्य के साथ-साथ काफी संख्या में विद्यार्थी व अभिभावक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही