Ghatshila (Rajesh Chowbey) : क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए गुरुवार को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ओआरएस सेंटर खोला गया. इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि पिछले कई दिनों से तापमान 42 डिग्री के आस-पास दर्ज किया जा रहा है. ऐसे में उच्च तापमान के कारण लोगों को गर्मी से असहजता महसूस हो रही है और विशेषकर बच्चे और वृद्ध जनों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व अन्य सभी सरकारी अस्पताल तथा स्कूलों में ओआरएस की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई. डॉ. टुडू ने बताया कि लू एवं गर्म हवाओं से बचाव के लिए ज्यादा पानी पीये. हल्के रंग के ढ़ीले सूती कपड़े पहनें. अपना सिर ढक कर बाहर निकलें, कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-there-will-be-respite-from-the-heat-in-eid-it-will-rain-intermittently-in-jharkhand-for-a-week/">जमशेदपुर
: ईद में गर्मी से मिलेगी निजात, एक सप्ताह तक झारखंड में रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा
: कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को खिलाई गयी दवा [wpse_comments_template]
: ईद में गर्मी से मिलेगी निजात, एक सप्ताह तक झारखंड में रूक-रूककर होती रहेगी वर्षा
लू लगे व्यक्ति को नमक-चीनी का घोल पिलाए
धूप का चश्मा इस्तेमाल करें, सम्भव हो तो तौलिया / गमछा रखें. हीट स्ट्रोक या हीट रैश जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचाने जैसे चक्कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे. यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास/अस्पताल जाएं. लू लगे व्यक्ति को छांव में लिटा दें, अगर उनके शरीर के कपड़े तंग हों तो उसे ढीला कर दें अथवा हटा दें. एक घंटे तक सुधार नहीं हो तो उसे तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाएं. उन्होंने कहा कि नमक-चीनी का घोल, नींबू-पानी, आम का शर्बत, छाछ, लस्सी, तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी आदि का नियमित सेवन करें. इसे भी पढ़ें :बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-medicine-given-to-school-children-on-deworming-day/">बहरागोड़ा: कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूली बच्चों को खिलाई गयी दवा [wpse_comments_template]
Leave a Comment