Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रेलवे कॉलोनी व प्लेटफार्म पर पानी के लिए हाहाकार

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में पिछले 27 घंटे से बिजली नहीं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यात्रियों एवं कॉलोनी के लोग को सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है. कॉलोनी के लोग एवं यात्री पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं. मंगलवार को दैनिक काम के लिए लोगों ने कॉलोनी में लगा एक चापाकल जो काफी पानी कम देता है उसी से पानी लेकर काम चला रहे थे. जबकि घाटशिला स्टेशन पर आने वाले यात्री को पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-body-of-unknown-youth-found-in-lake-fear-of-murder/">हजारीबाग

: झील से मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका

35 घरों में होती है इस ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति

मंगलवार को चाकुलिया, धालभूमगढ़, गालूडीह, राखामाइंस से आने वाले छात्र-छात्राएं जो पानी खरीदकर नहीं पी सकते हैं. उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. जानकारी के अनुसार रेलवे आरपीएफ परिसर में लगे ट्रांसफार्मर से ही रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी के लगभग 30 से 35 घरों में बिजली की सप्लाई होती है. बिजली आपूर्ति बाधित होने से पानी का मोटर बंद पड़ा है यही वजह है कि स्टेशन व रेलवे कॉलोनी में पानी की सप्लाई बाधित है. सोमवार की दोपहर में ट्रांसफार्मर में जोरदार आवाज हुई और बिजली आपूर्ति ठप हो गई. जिसके कारण सोमवार के रात से कॉलोनी में तो अंधेरा छाया ही था, पानी की आपूर्ति भी बंद हो गई. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mahals-country-thought-secretary-complains-against-si-to-ssp/">घाटशिला

: महाल के देश विचार सचिव ने एसआई के खिलाफ एसएसपी से की शिकायत

देर शाम तक ठीक कर लिया जाएगा ट्रांसफार्मर

रेलवे कॉलोनी के लोगों की माने तो इसको लेकर खबर रेलवे के विभागीय अधिकारी को दी गयी थी, लेकिन मंगलवार की शाम तक यह ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाई है. जिससे कारण पानी को लेकर रेलवे प्लेटफार्म से लेकर कॉलोनी तक त्राहीमाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है. भीषण गर्मी में लाइन नहीं रहने के कारण लोग परेशान हैं. इस संबंध में रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के कर्मचारी ट्रांसफार्मर ठीक करने में लगे हैं देर शाम तक इसे ठीक कर लिया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही