Search

 
 
 

Ghatshila : दाना तूफान के कारण सुदूर ग्रामीण क्षेत्र धान की फसल को हुआ नुकसान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  दाना तूफान के कारण पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से घाटशिला के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र झांटीझरना गांव में धान की फसल को काफी नुकसान हुआ है.धान की खड़ी फसल तबाह हो गई है. अधिकतर खेतों में धान के पौधे गिर गये हैं. किसान काफी चिंतित हैं कि तैयार धान की फसल बर्बाद न हो जाए. लगातार प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को ही नुकसान उठाना पड़ता है. उम्मीद है कि धूप निकलने के बाद बचा हुआ फसल अच्छी उपज देगा.

बसडेरा पहाड़ी के रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से नीचे गिरे

चक्रवाती तूफान दाना ने भले ही घाटशिला प्रखंड में उग्र रूप धारण नहीं किया हो लेकिन लगातार हो रही बारिश ने एक तरफ धान की फसल को तबाह कर दिया तो दूसरी ओर बसडेरा पहाड़ी के रास्ते पर बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से नीचे गिर गये हैं. इसके कारण रास्ते पर चलना दुश्वार हो गया. वन विभाग सड़क निर्माण के लिए पहाड़ी काटने नहीं दे रहा था. लेकिन अब प्रकृति ने जो पहाड़ी काट डाला इससे लोगों को काफी परेशानी हो गई है. इसे भी पढ़ें : वोट">https://lagatar.in/how-much-will-hemant-soren-stoop-for-votes/">वोट

केलिए कितना गिरेंगे हेमंत सोरेनः बाबूलाल मरांडी
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही