Search

 
 
 

Ghatshila : लगातार हो रही बारिश से धान की रोपनी में तेजी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड क्षेत्र में विगत तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है. लगातार बारिश होने के बाद से ही प्रखंड क्षेत्र के किसान अपने अपने खेत में धान रोपनी का कार्य तेजी से कर रहे हैं. तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदी, नाला, तलाब, सड़क व खेतों में पानी जमा होने से थोड़ा जलस्तर बढ़ा है. विगत वर्ष भी पानी की कमी के कारण पांच अगस्त तक किसानों ने धान की रोपाई की थी. जिसके कारण उपज प्रतिशत काफी कम था. इस वर्ष भी पानी के अभाव में अधिकतर किसान धान की रोपाई शुरू नहीं कर पाए हैं परंतु अब लगातार बारिश के चलते खेती कार्य में तेजी आ रही है. इसे भी पढ़ें : Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-due-to-two-days-of-rain-water-logging-occurred-at-many-places-in-the-urban-area-of-chakradharpur/">Chakradharpur

: दो दिन की बारिश से चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र में जगह-जगह हुआ जल जमाव

इस वर्ष 15 दिन पीछे चल रही है खेती

किसानों का कहना है कि अगर 10 दिन पहले ऐसी बारिश होती तो अबतक धान की रोपाई खत्म होने की कगार पर होती. अनेकों किसान बैंक से ऋण लेकर खेती कार्य कर रहे हैं. इस बारे में प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रहलाद पुष्टि ने बताया कि इस वर्ष अच्छी बारिश नहीं होने के कारण खेती कार्य 15 दिन पीछे चल रही है. इस वर्ष मौसम के बेरुखी से अभी तक मात्र 18 प्रतिशत धान रोपनी हो पाई है. अगर ऐसी बारिश होती रही तो खेती कार्य में वृद्धि हो पाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही