Search

 
 
 

Ghatshila  :  काशिदा हुल्लूंग रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोराडाबर गांव के समीप शनिवार को काशिदा हुल्लूंग रोड पर बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू पहुंची. श्रीमती मुर्मू ने ट्रैक्टर चालक और स्थानीय लोगों से मामले की जानकारी ली. बताया जाता है कि बालू लदा ट्रैक्टर संख्या जेएच05एएफ 4427 बालू लेकर घाटशिला से हुल्लूंग की ओर जा रहा था. इसे भी पढ़ें :  Gudabanda">https://lagatar.in/gudabanda-welcomed-the-new-station-incharge-of-gudabanda-police-station-sunny-toppo/">Gudabanda

: गुड़ाबांदा थाना के नये थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो का किया स्वागत
ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि सोराडाबर के समीप अचानक रेडिएटर से ब्लास्ट की आवाज आयी. इससे घबराकर ट्रैक्टर मे बैठे मजदूर मार्शल टुडू कूद पड़ा. जिससे पीछे के चक्के ने उसे चपेट में ले लिया. इससे घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई. मृतक मजदूर मुसाबनी प्रखंड अन्तर्गत कदमडीह गांव का निवासी था. पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया है. वहीं ट्रैक्टर को जब्त कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मोनो समाद, पंसस प्रतिनिधि नवीन साव, ललित कृष्ण भकत समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-countrys-first-space-day-celebrated-in-nit-jamshedpur/">Adityapur

: एनआईटी जमशेदपुर में मना देश का पहला अंतरिक्ष दिवस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही