Search

 
 
 

घाटशिला : ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल में दादा-दादी के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : ऑक्सफोर्ड कॉन्वेंट स्कूल दाहीगोड़ा में शनिवार को दादा-दादी के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गई. विद्यालय के बच्चों के दादा-दादी एवं नाना-नानी ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया. चित्रांकन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विनायक शर्मा, बुद्धदेव सीट, एवं सुभोश्री भगत के दादा जी, सौम्या मिश्रा श्रीजा मोहंती एवं रितिका दत्त की दादी के अलावा श्रेया विश्वास, सृष्टि विश्वास की नानी प्रतियोगिता में शामिल हुई. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-launch-competition-for-government-college-was-organized-at-kidzee-pry-school/">घाटशिला

: किडजी प्री स्कूल में माताओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित

बच्चों तथा बुजुर्गों में स्नेह की भावना बढ़ती है - शिल्पी

प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय की सचिव शिल्पी सरकार ने बताया कि इस तरह के आयोजन से बच्चों के प्रति भावनात्मक प्रभाव परिवार पर पड़ता है. घर के बड़े बुजुर्ग इस उम्र में अपने को अलग ना समझे इस लिए उन लोगों के बीच प्रतियोगिता आयोजितकी गई. इससे बच्चों तथा बड़े बुजुर्गों में स्नेह की भावना बढ़ती है. प्रतियोगिता में शामिल दादा दादी एवं नानी को विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं में मुख्य रूप से नसरीन, कंचन राय एवं राधा गुप्ता का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-motivation-session-organized-in-dbms-college/">जमशेदपुर

: डीबीएमएस कॉलेज में मोटीवेशन सत्र आयोजित
[wpse_comments_template] आयोजित
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही