Search

घाटशिला : बाबा साहेब की जयंती पर चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अंबेडकरवादी अनुसूचित जाति कल्याण समिति की ओर से धरमबहाल स्थित समिति कार्यालय में रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर की 132 में जयंती मनाई गई. इस अवसर पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसकी जानकारी देते हुए समिति के महासचिव संजय रजक ने बताया कि चित्रांकन प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों से लगभग 30 बच्चे शामिल हुए हैं. बच्चों ने कागज पर अपनी कल्पना के चित्र उकरें. किसी ने सुंदर आम बनाया तो किसी ने पहाड़ पर्वत को कागज पर उकेरा. उन्होंने कहा कि चित्रांकन प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष सनत माझी, प्रकाश चंद्र सीट श्रीकांत रजक अनूप कुमार धावड़िया, देवाशीष सीट, भागीरथ रजक, पार्थो रजक, प्रवीण कुमार मांझी, तपन रजक, माधव चंद्र, मानिक सीट, बबलू धावड़िया आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-advocate-accused-of-assaulting-a-woman-fir-lodged/">जमशेदपुर

: अधिवक्ता पर लगा महिला से मारपीट का आरोप, प्राथमिकी दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp