Search

घाटशिला : योजना पारित करने को लेकर आपस में उलझे पंचायत समिति सदस्य

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक के दौरान योजना चयन को लेकर आपस में ही पंचायत समिति सदस्य उलझते नजर आए. पंचायत समिति सदस्य के लिए घाटशिला प्रखंड में 62 लाख रुपए आवंटित हैं. इन 62 लाख को 24 पंचायत समिति सदस्य के बीच बराबर बराबर योजना चयन किया जाना है. जबकि महुलिया पंचायत समिति सदस्य ने अपने पंचायत में 21 लाख रुपए की योजना पारित करने की बात कही. इतने में सभी पंचायत समिति सदस्य विरोध करते हुए आपस में ही उलझ गए. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-complete-the-incomplete-pms-residence-by-may-31-bdo/">जामताड़ा

: अधूरे पीएम आवास को 31 मई तक हर हाल में करें पूरा: बीडीओ

शहर के व्यस्ततम सड़कों पर लगाया जाएगा गति अवरोधक

प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रमुख एवं उपप्रमुख ने सभी समिति सदस्यों को समझाते हुए शांत कराया. प्रमुख सुशीला टुडू ने बताया कि अंत में निर्णय लिया गया कि 24 पंचायत समिति सदस्यों के बीच बराबर-बराबर राशि की योजना पारित की जाएगी. इसके अलावा बैठक के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के निर्णय पर शहर के व्यस्ततम सड़कों पर गति अवरोधक लगाया जाएगा. इससे दुर्घटनाएं कम होगी. इसके अलावा विद्यालयों में कंप्यूटर की कमी है वैसे विद्यालयों को चयनित कर कंप्यूटर लगाने का निर्णय लिया गया. बैठक में उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, छाया रानी साव, विजय पांडे, जगरनाथ कालिंदी, शीला गोप, रफीक आलम, मुखिया पार्वती मुर्मू सहित अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp