Search

 
 
 

घाटशिला : शिलापट्ट पर नाम नहीं हाेने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि, किया जमकर हंगामा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंर्तगत आरईओ रोड बांधडीह से बांकी पथ मरम्मतिकरण कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद शिलापट्ट पर पंचायत प्रतिनिधियों का नाम अंकित नही होने से नाराज कई पंचायत प्रतिनि​धियाें ने विभागीय पदाधिकारियों के समक्ष जोरदार हंगामा किया. कार्यक्रम स्थल में व्याप्त अव्यवस्था से नाराज जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, काड़ाडुबा के मुखिया माही हांसदा और बांकी के मुखिया फागु सोरेन ने विभाग के एसडीओ को जोरदार फटकार लगायी. देवयानी मुर्मू ने कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को अनदेखी कर रही है. जनप्रतिनिधियों का अपमान जनता का अपमान होता है. वर्तमान सरकार एक साजिश के तहत पंचायत प्रतिनिधियों को उपेक्षित कर रही है. अगर यही रवैया रहा तो हर कार्यक्रम का जोरदार विरोध किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-mla-got-the-carriage-colony-cleaned-near-the-hari-mandir-the-garbage-accumulated-over-the-years/">जमशेदपुर

: विधायक ने साफ करवाया कैरेज कॉलोनी हरि मंदिर के समीप वर्षों से जमा कचरा

1 करोड़ 37 लाख की लागत से ​होगी मरम्मत

इधर, मौके पर मौजूद सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक रामदास सोरेन, ज़िला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया माही हांसदा, मुखिया फागु सोरेन ने नारियल फोड़कर कार्य का शिलान्यास किया. लगभग 1 करोड़ 37 लाख की लागत से पांच किमी लंबी सड़क की मरम्मती की जाएगी. योजना का क्रियान्वयन ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल जमशेदपुर द्वारा किया जाएगा. योजना के संवेदक सप्तसती कंस्ट्रक्शन है. कार्यक्रम में पंसस मंगल किस्कु, वकील हेम्ब्रम, दिनेश साव, दिलीप मन्ना, खुदीराम हांसदा, सीमांतो पाल, मुकेश भगत, नंदलाल भकत, दिलीप मुर्मू, जगदीश भकत, भगीरथ पाल, जमादार टुडू, हराधन सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही