Search

 
 
 

घाटशिला: लुपुंगडीह गांव में डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार का पंचायत प्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey):  बांकी पंचायत के लुपुंगडीह गांव में नवनिर्मित डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार का आज उद्घाटन किया गया. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि डीप बोरिंग सह सोलर जलमीनार का निर्माण जिला परिषद के फंड से की गई है. गांव में जलसंकट को देखते हुए साढ़े चार लाख की लागत से जलमीनार का निर्माण कराया गया है. ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है. इसे भी पढ़ें: जली">https://lagatar.in/the-prisoner-reached-the-court-with-burnt-and-dry-bread-said-sir-this-kind-of-food-is-available-in-jail/">जली

और सूखी रोटी लेकर कैदी पहुंचा कोर्ट, कहा- साहब जेल में मिलता है इस तरह का खाना

यह थे उपस्थित

जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया फागु सोरेन, उप मुखिया विशु टुडू और वार्ड सदस्य पार्वती हांसदा की उपस्थिति में नायके बाबा लाछु हेम्ब्रम ने विधिवत पूजा अर्चना कर तथा फीता काटकर जलमीनार का उद्घाटन किया. इस अवसर पर मानिक हेम्ब्रम,भोगान मुर्मू,सालखन किस्कु,रविलाल मुर्मू, मेघराय मुर्मू, कारू किस्कु, पालूराम हेम्ब्रम, भक्तु मुर्मू, मंडल टुडू, श्याम हांसदा, रामचंद मुर्मू, मनसा राम हेम्ब्रम समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-under-construction-bridge-collapses-on-badrinath-highway-9-laborers-buried-under-debris-one-dead-three-missing/">उत्तराखंड

: बद्रीनाथ हाईवे पर निर्माणाधीन पुल ढहा, 9 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत, तीन लापता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही