Search

 
 
 

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में पंचायत प्रतिनिधियों का हुआ स्वागत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ सबिता टोपनो की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित मुखिया, पंसस एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस मौके पर अंचलाधिकारी सदानंद महतो उपस्थित थे. प्रमुख देवला हांसदा, उप प्रमुख सुकरा मुंडा एवं सभी पंचायत समिति सदस्यों का बीडीओ एवं सीओ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया. स्वागत के बाद बैठक का आयोजन हुआ. बैठक में बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग की याेजनाओं से अवगत कराया तथा कार्य करने का मार्गदर्शन भी दिया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-security-guards-scuffle-with-students-protesting/">जमशेदपुर

: धरना-प्रदर्शन कर रहे छात्रों से सिक्योरिटी गार्ड ने की हाथापाई
बैठक में प्रमुख एवं उप प्रमुख ने मुखिया पंसस एवं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने पंचायत में कार्यकारिणी की बैठक में ग्राम सभा द्वारा चयनित योजनाओं को 15वें वित्त आयोग एवं अन्य सरकारी योजनाओं में जरूरत के हिसाब से कार्य कराएं. एक दूसरे से समन्वय स्थापित कर पंचायत का विकास करें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही