Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मू की मनाई गई जयंती

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में संताली विभाग ने ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती शनिवार को समारोह पूर्वक मनाई. प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. मौके पर उन्होंने कहा कि संताली साहित्य राष्ट्र प्रेम की भावना से ओतप्रोत है. इस साहित्य में अपनी संस्कृति के प्रति गौरव का बोध है. संताली विभाग द्वारा जिस तरह से अपने महापुरुषों पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है इसका अनुसरण महाविद्यालय के दूसरे विभागों को भी करना चाहिए. संथाली विभाग के छात्रों ने प्राचार्य डॉ. चौधरी को पंडित रघुनाथ मुर्मू की एक तस्वीर भेंट की. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-laws-evicted-the-woman-honored-with-presidents-award-from-the-house/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला को ससुरालवालों ने घर से निकाला

पीजी के छात्र करेंगे डहारडीह का शैक्षणिक भ्रमण

संताली पीजी के छात्र-छात्राएं ग्रीष्मावकाश में शैक्षणिक भ्रमण के लिए पंडित रघुनाथ मुर्मू के गांव ओडिशा के रायरंगपुर के डहारडीह जाएंगे. छात्रों के लिए दो बस की व्यवस्था घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के द्वारा की जाएगी. इसके लिए विधायक ने अपनी स्वीकृति दे दी हैं. कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर इंदल पासवान ने कहा कि हमारे सभी महापुरुष हमारे गौरव हैं. उन्होंने अपने कर्म, वाणी और प्रतिबद्धता से समाज और देश का मान सम्मान बढ़ाया है. इससे पूर्व लखन टुडू, रुक्मिणी हांसदा और देल्हो हांसदा ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के जीवन और कृति पर आधारित गीत प्रस्तुत किया. छात्र रामू सोरेन और सुदाम हेंब्रम ने पंडित रघुनाथ मुर्मू के जीवन पर अपना वक्तव्य दिया. कार्यक्रम का संचालन संताली विभाग के शिक्षक मानिक मार्डी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सुपाई सोरेन ने किया. मौके पर डॉक्टर कंचन सिन्हा, बसंती मार्डी, शंकर महाली, प्रबल मंजरी पातर, खुदीराम हांसदा, प्रधान सहायक मणिन्द्र मार्डी सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-in-laws-evicted-the-woman-honored-with-presidents-award-from-the-house/">आदित्यपुर

: राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महिला को ससुरालवालों ने घर से निकाला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही