Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिये राज्यस्टेट मैदान में 10 व 12 अगस्त को होगा परेड का पूर्वाभ्यास

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey): अनुमंडल कार्यालय घाटशिला के सभागार में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई. एसडीओ ने बताया कि परेड का पूर्वाभ्यास 10 एवं 12 अगस्त को राज्यस्‍टेट मैदान में दिया जाएगा. पूर्वाभ्यास परेड का निरीक्षण बीडीओ, सीओ तथा अन्य पदाधिकारी करेंगे. छात्र छात्राओं की अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर परिसर में किया जाएगा. इसे भी पढ़ें: पद्मश्री">https://lagatar.in/padmashree-simon-oraons-health-improves-discharged-from-rims/">पद्मश्री

सिमोन उरांव के स्वास्थ्य में सुधार, रिम्स से मिली छुट्टी

बैठक में यह थे उपस्थित

बैठक में तैयारी समिति के सदस्य के अलावा विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक तथा प्रतिनिधि उपस्थित थे. एसडीओ ने विद्यालय वार शिक्षकों से स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारी के संबंध में जानकारी ली. बैठक में मुख्य रूप से एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो, कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली, घाटशिला सीओ राजीव कुमार, बीडीओ कुमार एस अभिनव, घाटशिला थाना प्रभारी एसपी गुप्ता, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार, तैयारी समिति के आनंद अग्रवाल, काली राम शर्मा, फकीर चंद्र अग्रवाल, सुरेश सिंह चौहान सहित शिक्षकों में प्रकाश शर्मा, इंद्र कुमार राय सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-trailer-theft-case-exposed-5-arrested/">बोकारो:

ट्रेलर चोरी मामले का खुलासा, 5 गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही