Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : पावड़ा पंचायत के खिलाड़ियों को मिला फुटबॉल किट

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022-23 के खिलाड़ियों को बुधवार को मुखिया पार्वती मुर्मू ने प्रखंड कार्यालय परिसर में फुटबॉल किट उपलब्ध कराया. मौके पर मुखिया ने कहा कि पावड़ा पंचायत के 16 खिलाड़ियों को जर्सी, जूता सहित अन्य फुटबॉल किट दिये गये हैं. खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए सरकार द्वारा पंचायत स्तर के खिलाड़ियों को फुटबॉल किट उपलब्ध कराया जा रहा है. मुखिया पार्वती मुर्मू ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप सब बेहतर खेल का अभ्यास करें ताकि पावड़ा पंचायत के खिलाड़ी भी प्रखंड, जिला एवं राज्य स्तर पर अपना परचम लहरा सकें. उन्होंने कहां की झारखंड सरकार खेल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सीधी नौकरी दे रही है. मौके पर अन्य कई शामिल थे. इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-completion-of-training-program-for-trainers-in-twu-certificate-distribution-ceremony-held/">जमशेदपुर

: टीडबल्यूयू में प्रशिक्षक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, प्रमाण पत्र वितरण समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही