Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : रामनवमी को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : रामनवमी के त्यौहार को लेकर घाटशिला थाना परिसर में शुक्रवार को अनुमंडल पदाधिकारी सत्यवीर रजक की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के विभिन्न अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. अनुमंडल पदाधिकारी ने रामनवमी अखाड़ा कमेटी के लाइसेंसधारी से विसर्जन जुलूस के संबंध में विस्तृत जानकारी ली एवं प्रशासन को सहयोग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान प्रत्येक अखाड़ा कमेटी अपने वॉलिंटियर्स को तैयार रखें ताकि जुलूस का नियंत्रण किया जा सके. प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी के साथ-साथ गश्ती दल भी लगातार जुलूस के दौरान गश्त करती रहेगी. इसके अलावा पुलिस जवान बाइक पर भी गश्ती करेंगे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-peace-committee-meeting-held-regarding-ram-navami/">मुसाबनी

: रामनवमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

प्रशासन रहेगी मुस्तैद

इसके अलावा चौक-चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी. किसी भी तरह की कोई परेशानी हो तो अखाड़ा कमेटी तत्काल इसकी सूचना प्रशासन को दे. जुलूस के दौरान किसी भी तरह का भड़काऊ नारेबाजी या गाना ना बजाएं जिससे किसी को आहत पहुंचे. बैठक में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, महिला थाना प्रभारी अनीता सोरेन, जिला परिषद सदस्य करण सिंह, देवयानी मुर्मू, सुनील जैन, राजहंस मिश्रा, कालूराम शर्मा, फकीर चंद्र अग्रवाल, सुरेश चौहान, राजेंद्र शर्मा, माला दे, मोहम्मद आलम, सत्यजीत कुंडू, बादल चौधरी, गोपाल कोइरी, टुनटुन सिंह, प्रदीप राय सहित काफी संख्या में शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही